वर्ड फ्लू के लक्षण व बचाव के बारे में पशु चिकित्सा अधिकारी ने आम जनता को किया जागरूक

Oplus_16908288
वर्ड फ्लू के लक्षण व बचाव के बारे में पशु चिकित्सा अधिकारी ने आम जनता को किया जागरूक।
ब्यूरो रिपोर्ट – कैलाश पति मौर्य !
संत कबीर नगर– आज दिनांक 17 मई 2025 को उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी आज का भारत लाइव चैनल के माध्यम से बर्ड फ्लू क्या है तथा इसके लक्षण क्या है और इसकी रोकथाम कैसे करें। इसके बारे में उन्होंने बताया कि( H- 5 N1 HP AI) एवियन इंफ्लुएंजा जिसको आम बोल चाल की भाषा में वर्ड फ्लू के नाम से जाना जाता है। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि शहीद अशफाक उल्ला खान प्राणी उद्यान जनपद गोरखपुर के टाइगर में वर्ड फ्लू के लक्षण होने की पुष्टि पर प्रदेश सरकार द्वारा सात दिवस के लिए सारे चिड़िया घरों को बंद करने का आदेश जारी किया गया था।इसी क्रम में संत कबीर नगर के उप पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ऐ0के0 पांडे ने बताया कि संत कबीर नगर जिले अभी तक वर्ड फ्लू का केश देखने को नहीं मिला। फिर भी हमारी संस्था की तरफ से सुरक्षा की दृष्टि से सारी तैयारिया क्रम बद्ध तरीके टीमे गठित कर पूरी तैयारी कर लिया गया है। जिसमे पोल्ट्री फार्म, पोल्ट्री दुकान, प्रवासी पक्षियो के मार्ग, पक्षी जीव अभ्यारण्य, पशु अभ्यारण्य, जलाशय, सैम्पल सम्बंधी लैब की जाँच के लिए पशु चिकित्साधिकारी, वन अधिकारी, जनपद के टास्क फोर्स द्वारा आम जनमानस से समन्वय स्थापित कर लगातार सम्पर्क मे रहे। वन क्षेत्र, कृषक पशुपालन, पोल्ट्री फार्म, पोल्ट्री ब्यापार से जुड़े लोगो द्वारा पक्षियो को अचानक बिमार पड़ने व मृत्यु की सूचना पर निकट पशु चिकित्सालय या जिला स्तर पर स्थापित कन्ट्रोल रूम जिसका मोबाईल नम्बर- 9453865114 पर पर तत्काल सूचित करें। पक्षियों में इसके मुख्य लक्षणों में अचानक अत्यधिक मृत्यु , अण्डे का उत्पादन घटना, आँख और मुँह पर सूजन, कलंगी का नीला पड जाना, बिना छिलके का अण्डा देना, नाक मुँह और आँखो से पानी गिरना, अत्यधिक बुखार होना। मनुष्यों में मुख्य लक्षणों में अत्यधिक बुखार सिरदर्द, बदन दर्द के साथ निमोनियों के लक्षण भी आते है। यह बीमारी हवा, पानी, और मुर्गी फार्मों पर उपयोग में लाए जाने वाले प्रत्येक साधनों द्वारा भी फैलती है।
इसके रोकथाम के लिए उचित जैव सुरक्षा के नियमों का पालन करना और सीरो मानिटरिंग करना है।